इंटरनेशनल मैचों के कार्यक्रम पर तनातनी, विराट कोहली की आपत्ति के बाद BCCI ने दिया दो टूक जवाब

 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल मैचों की शेड्यूलिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. उसके कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद कप्तान कोहली ने कहा था, “भविष्य में शेड्यूलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. आप सभी से एक ही समय पर एक समान स्तर की मानसिक मजबूती की अपेक्षा नहीं कर सकते. आपको कभी कभी इसमें थोड़े बदलाव की जरूरत महसूस होगी.”

हालांकि, IANS के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, BCCI ने खिलाड़ियों को सभी मैच खेलने के लिए मजबूर नहीं किया था. बोर्ड से जुड़े के एक सूत्र ने कहा, “कोरोना के समय में आप एक हद तक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. लेकिन हर स्थिति का पूवार्भास नहीं करेंगे. जिस तरह की हमारी बेंच-स्ट्रेंथ है, उसे देखते हुए अगर कोई ब्रेक लेना चाहता है तो आराम दिया जा सकता है. BCCI ने खिलाड़ियों पर ये फैसला छोड़ा था कि अगर उन्हें जरूरत महसूस होती है तो वे मैचों से ब्रेक ले सकते हैं.”


टिप्पणियाँ