Cricket news
News India - भारत और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं, जिनके बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए पूरी दुनिया के फैन्स इंतजार करते हैं। दोनों देश इस वक्त केवल आईसीसी और एशिया कप के मैचों के दौरान ही आमने-सामने होते हैं। लेकिन फैन्स को अब दोनों टीमों के बीच मैच देखने के लिए आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच अगले महीने कुछ मैच होने जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें अगले महीने ढाका में तीन देशों की टी-20 सीरीज में एकदूसरे के आमने-सामने होंगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें